{"_id":"6a4562fbc98a04aaad0ee977","slug":"respect-for-party-workers-is-paramount-geeta-shakya-auraiya-news-c-211-1-ka11004-147485-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि : गीता शाक्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि : गीता शाक्य
Thu, 02 Jul 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो-35- गदा भेंट कर भाजपा प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य का स्वागत करते पदाधिकारी। स्रोत:आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। भाजपा की प्रदेश महामंत्री मनोनीत होने के बाद राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य का पहली बार जनपद आगमन होने पर जगह-जगह स्वागत किया गया।
तिर्वा से जनपद में दाखिल हुआ उनका काफिला बेला, बिधूना, दिबियापुर होते हुए पार्टी कार्यालय तुर्कीपुर पहुंचा। जहां उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है।
बेला सीमा पर पार्टी जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला प्रभारी आनंद सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर के नेतृत्व में स्वागत हुआ। बिधूना में आदर्श ठाकुर, ब्लॉक प्रमुख ऋषि गौर के नेतृत्व में अभिवादन किया गया। दिबियापुर में राघव मिश्रा ने अगुवानी की। जगह-जगह स्वागत के बाद प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य सीधे भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। जहां भाजपा की बैठक में जिले के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां उन्हें गदा भेंट किया गया।
कार्यक्रम में विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, अवधेश भदौरिया, योगेंद्र कैथवार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
-- -- -- --
भाजपा प्रदेश महामंत्री के काफिले से लगा जाम
दिबियापुर। भाजपा की प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के वाहनों के काफिला के कारण नगर के ओवरब्रिज, फफूंद चौराहा व औरैया रोड पर लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों और यातायात कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान एंबुलेंस को भी निकलने में दिक्कत हुई। (संवाद)
विज्ञापन
-- --
प्रदेश महामंत्री का नगर में स्वागत हुआ
बिधूना। भाजपा में प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार गृह नगर पहुंचीं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बिधूना बॉर्डर से लेकर कस्बे के प्रमुख चौराहों तक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कस्बे के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने राज्यसभा सांसद का स्वागत करते हुए तलवार भेंट की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, आदर्श ठाकुर व शरद राणा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। बेला में भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शीलू कुशवाहा, धीरेंद्र सिंह गौर, नवनीत सिंह राजपूत,राकेश सिंह चौहान, विवेक त्रिपाठी, अंबुज सिंह व शीलू श्रीवास्तव उपस्थित रहे। (संवाद)