{"_id":"632617e1cebfdb6c55604302","slug":"report-of-diesel-rigging-on-three-including-the-center-in-charge-of-roadways-depot-auraiya-news-knp7186687176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी समेत तीन पर डीजल हेराफेरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी समेत तीन पर डीजल हेराफेरी की रिपोर्ट
विज्ञापन
औरैया। रोडवेज डिपो में लंबे समय से हो रही डीजल की हेराफेरी के मामले में आरएम के निरीक्षण में सच्चाई सामने आ गई। मामला संज्ञान में आने पर एआरएम ने केंद्र प्रभारी समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया। केंद्र प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए आलाधिकारियों को पत्र भेजा है।
औरैया रोडवेज डिपो स्थित पेट्रोल पंप पर इटावा से आए आरएम बीपी अग्रवाल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्होंने चार हजार 317 लीटर डीजल की हेराफेरी और गबन का मामला पकड़ा।
आरएम ने केंद्र प्रभारी ऊषा देवी के अलावा कर्मचारी शमसुल खां व चालक जबर सिंह से पूछताछ की। डीजल की चोरी पकड़े जाने पर आरएम ने एआरएम औरैया आरएस चौधरी को सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सरकारी पद की आड़ में धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। एआरएम ने बताया कि लगातार डीजल चोरी होने की सूचना मिल रही थी।
जिसमें मामला आरएम के संज्ञान में दिया गया था। आरोपी चालक व कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि एआरएम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।