फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Recommendation for action against the secretary in the fraud of land grabbing

Auraiya News: जमीन हड़पने के फर्जीवाड़े में सचिव पर कार्रवाई की संस्तुति

Wed, 23 Jul 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for action against the secretary in the fraud of land grabbing
अजीतमल। महिला की जमीन हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हुए फर्जीवाडे में पंचायत सचिव पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। साथ ही परिवार रजिस्टर में दर्ज दो नामों को हटा दिया गया है। बीडीओ व एडीओ पंचायत ने मामले की जांच कराई है।
विज्ञापन

रामनगर की महिला कमलेश के पति की मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह इटावा जिले के इमलिया स्थित मायके में रह रही है। उधर, ससुरालियों द्वारा उसकी जमीन हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए थे। मामले की भनक लगने पर कमलेश ने 12 लोगों के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसकी जांच खंड विकास अधिकारी अतुल यादव व एडीओ पंचायत ने की। बीडीओ ने गांव में खुली बैठक कर लोगों से जानकारी की। इसके अलावा पीड़िता को ब्लॉक कार्यालय बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में बीडीओ की टीम ने पाया कि परिवार रजिस्टर पर जो नाम हैं। वह 25 से 30 वर्ष पुराने चढ़े हैं। सिर्फ दो नाम सोनू और शिवपूजन गलत तरीके से ग्राम सचिव अंशू के द्वारा चढ़ाए गए हैं। परिवार रजिस्टर की नकल भी किसी दूसरे को देना पाया गया है।
उधर, पीड़िता कमलेश का कहना है कि उसके पति की मृत्यु वर्ष 2021 में हो चुकी है। जेठ सहित अन्य परिवार के लोगों ने फर्जी तरीके से उसके पति की पत्नी के रूप में गुड्डी देवी और तीन पुत्र शिवपूजन, सोनू व पप्पू बनाकर मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर में नाम चढ़वा दिया।

जांच अधिकारी व बीडीओ अतुल यादव ने बताया कि ग्राम सचिव द्वारा गलत तरीके से परिवार रजिस्टर में चढ़े दो नामों को हटवा दिया गया है। सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed