फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ramji shot the student when she refused to marry him

Auraiya News: शादी से इन्कार करने पर रामजी ने छात्रा को मारी थी गोली

Thu, 17 Oct 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ramji shot the student when she refused to marry him
औरैया। कोचिंग से घर लौटते समय छात्रा को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बताया जा रहा अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। घटना के पीछे घायल युवती की ओर से शादी करने से मना करने का कारण बताया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अभियुक्त रामजी सोनी उर्फ प्रांशु ने प्रेम प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया। बताया कि छात्रा ने दूसरी जगह शादी करने की बात कही। इससे युवक रामजी सोनू उर्फ प्रांशु निवासी बनारसीदास ने अवैध तमंचे से छात्रा को गोली मारी थी।
विज्ञापन

घटना 14 अक्तूबर की रात साढे आठ बजे हनुमान मंदिर के पास जालौन चौराहा की है। छात्रा के कोचिंग से घर लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे युवक रामजी सोनी ने छात्रा के सीने पर गोली मार दी और वह मौके से भाग निकला। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी, एसओजी प्रभारी राजीव कुमार की टीम ने अभियुक्त रामजी को राष्ट्रीय राजमार्ग से बुधवार को जलोखर जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्त की निशानदेही पर अवैध तमंचा, एक खोखा व चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बताया कि युवक और युवती दोनों एक दूसरे को लगभग दो साल से जानते थे। बता दें कि इस घटना की रिपोर्ट वादी पीड़ित ने दर्ज कराई थी। इस दौरान एएसपी आलोक मिश्रा व सीओ सदर महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed