फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain and wind have damaged crops, affecting production.

Auraiya News: बारिश और हवा से गिरी फसलें, उत्पादन होगा प्रभावित

Wed, 01 Oct 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 01 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rain and wind have damaged crops, affecting production.
फोटो-01एयूआरपी27- केशमपुर में गिरी पड़ी धान की फसल व भरा पानी। संवाद
औरैया। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश व तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिलेभर में कई जगह धान व बाजरा की फसलें खेत में ही गिर गई। फफूंद क्षेत्र के केशमपुर गांव समेत आसपास के इलाकों में धान और बाजरा की फसल में पानी भर गया है। जलभराव के कारण फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

दो दिन की बारिश ने कई किसानों की धान व बाजरा की फसल वाले खेतों में पानी भर गया है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से पकने को तैयार खड़ी धान की फसल की बाली झुक गई है। इससे उसके जमीन में गिरकर खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसान प्रमोद, विपिन, पप्पू ने बताया कि धान की फसल अब कटाई के कगार पर थी। अचानक हुई तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया है। फसल की बाली पानी में डूबने से उत्पादन प्रभावित होगा। इसी तरह बाजरे की फसल में नमी बढ़ने से दाने काले पड़ने की आशंका हैं। लागत व मेहनत से तैयार हुई फसल पर अब बारिश ने झटका दिया है।
विज्ञापन

अजीतमल क्षेत्र में बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत तो मिली है लेकिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश से बाजरा व धान आदि की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बाजरा की फसल पूरी तरह गिर कर बर्बाद हो गई है जबकि खेतों में बोई गई सरसों व लाही की फसल भी सड़कर बर्बाद होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि दो दिन पहले तेज धूप के साथ बादल साफ दिखाई दे रहे थे। ऐसे में उन्होंने लाही की फसल को बोया था। बाजरा की फली में लगा फूल भी झड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गन्ने व बाजरा की फसल गिरी
फोटो-01एयूआरपी29- अयाना के एक खेत में गिरी पड़ी गन्ने की फसल। संवाद
अयाना। बेमौसम हुई बरसात के बाद चली तेज हवा से फसलें प्रभावित होने से किसानों के चेहरों पर उदासी छा गई है। सबसे ज्यादा नुकसान बाजरा और गन्ने की फसल पर पहुंचा है। इसके अलावा सरसों की बोआई भी प्रभावित हुई है। ऐमा सेंगनपुर निवासी किसान रहीस ने बताया कि उन्होंने तीन बीघा जमीन पर गन्ने की फसल बोई थी। खेत में फसल तैयार हो चुकी थी। शरद पूर्णिमा के बाद से गन्ना की कटान शुरू हो जाती। मंगलवार को बारिश के बाद चली हवा से फसल गिर गई। इससे उनकी फसल को करीब 40 फीसदी नुकसान हुआ है। सेंगनपुर निवासी धीरेंद्र उर्फ तालू ने बताया कि उन्होंने दो बीघा जमीन पर बाजरा की फसल बोई थी। फसल में बाल आ चुकी थी। इस बार फसल पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा अच्छी थी। मौसम की मार से फसल को 30 फीसदी नुकसान पहुंचा है। (संवाद)

फोटो-01एयूआरपी27- केशमपुर में गिरी पड़ी धान की फसल व भरा पानी। संवाद

फोटो-01एयूआरपी27- केशमपुर में गिरी पड़ी धान की फसल व भरा पानी। संवाद

फोटो-01एयूआरपी27- केशमपुर में गिरी पड़ी धान की फसल व भरा पानी। संवाद

फोटो-01एयूआरपी27- केशमपुर में गिरी पड़ी धान की फसल व भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed