फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   raamaveer dream Had to protect the country

मुल्क की हिफाजत ही था रामवीर का सपना

Fri, 13 Nov 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 13 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
raamaveer dream Had to protect the country
मुल्क की हिफाजत करते समय लेह में शहीद हुए सैनिक रामवीर यादव का शव पैतृक घर गुरुवार की भोर ही पहुंच गया। शव के साथ सेना की टुकड़ी शहीद सैनिक के घर जैसीराम नगला जैसे ही पहुंची, गांव में कोहराम मचा रहा। जब पूरा देश दीपक और झालरों की रोशनी में जगमगा रहा था। उस समय अछल्दा के नगला जैसीराम गांव में अंधेरा छाया था।
विज्ञापन


बुधवार को दीपावली पर दीपक जलाने और झालरों से घरों को रोशन करने की तैयारी गांव में हर घर में थी। गांव के बच्चे भी भारी मात्रा में पटाखा और फुलझड़ी खरीदकर लाए थे। लेकिन कश्मीर के लेह से आई एक खबर को सुन पूरे गांव में अंधेरा छा गया। घरों को रोशन करने के लिए लगी झालरें उतार ली गई। रोशनी से नहाने की उत्सुकता पाले यह गांव घोर अंधेरे के आगोश में चला गया। तेज आवाज वाले पटाखे भी खामोश हो गए।
विज्ञापन


देश की हिफाजत के लिए लेह में तैनात गांव नगला जैसीराम का सपूत रामवीर यादव दीपावली के दिन ही शहीद हो गया था। वतन के लिए मर मिटने की कसम खाकर सेना में भर्ती हुआ रामवीर ने अपनी ड्यूटी तो पूरी कर दी, लेकिन अपने बच्चे को अनाथ कर दिया। वहीं जिन माता-पिता ने अपने पुत्र रामवीर के हाथों सेवा करवाने की आस लगा रखी थी। उनकी मंशा भी अधूरी रह गई। उनके बुढ़ापे का सहारा भगवान ने छीन लिया। शहीद पुत्र रामवीर यादव का शव देखकर माता-पिता बार-बार बेसुध होकर जमीन पर गिर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed