फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Question papers reached basic schools, preparation for exam almost complete

Auraiya News: बेसिक के स्कूलों में पहुंचे प्रश्न पत्र, परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी

Tue, 19 Mar 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Question papers reached basic schools, preparation for exam almost complete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बेसिक के स्कूलों में 20 मार्च से परीक्षाओं का आयोजन होना है, इसे देखते हुए बीएसए कार्यालय से लेकर बीआरसी व परिषदीय स्कूलों में प्रश्नपत्र भेजने की कवायद तेज है। लगभग सभी स्कूलों में प्रश्नपत्र पहुंच चुके हैं। अंग्रेजी माध्यम के कुछ स्कूल में मंगलवार को पहुंचेंगे।
बेसिक के 1265 स्कूलों में इस बार बोर्ड की तर्ज पर विशेष प्रबंध करते हुए परीक्षा कराए जाने की तैयारी की गई है। इसके लिए संबंधित स्कूल से हटकर दूसरे विद्यालय के शिक्षकों को परीक्षा की मानीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीआरसी स्तर से यह तैनाती सुनिश्चित कराई गई है। वहीं कुछ शिक्षकों को स्कूलों में भ्रमण करते हुए परीक्षा का जायजा लेने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

20 मार्च से शुरू होने जा रहीं परीक्षाओं को लेकर सोमवार को काफी हद तक स्कूलों में प्रश्न पत्र भिजवा दिए गए। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि स्कूलों में प्रश्नपत्र पहुंच गए हैं। जहां जो कमी रह गई है, उसे दूर कराया जा रहा है। 20 मार्च से विधिवत परीक्षाओं का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
नए सत्र को लेकर आ गई छह लाख किताबें
औरैया। जिले के 1265 परिषदीय स्कूलों में परीक्षा संपन्न होने के बाद नए सत्र का आगाज होने जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस तैयारी को लेकर किताबों को मंगवाने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल बीएसए कार्यालय में छह लाख के करीब किताबें आ चुकी हैं। शिक्षा अधिकारियों की माने तो तकरीबन 11 लाख किताबों की जरूरत नए सत्र से बच्चों की पढ़ाई के लिए होगी। जिसके सापेक्ष आधी खेप आ चुकी है। अप्रैल माह में शेष किताबें आ जाने की उम्मीद जताई जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed