फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Purva Rawat and Sikandra team winners in volleyball

Auraiya News: वॉलीबॉल में पुरवा रावत व सिकंदरा की टीम विजेता

Sat, 24 Jan 2026 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 24 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Purva Rawat and Sikandra team winners in volleyball
फोटो-45- प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करते खिलाड़ी।संवाद
सहार। कस्बा स्थित मन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें पुरवा रावत व सिकंदरा टीम विजेता रही।
विज्ञापन


पहला मुकाबला पुरवा रावत और सहार की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में पुरवा रावत की टीम ने सहार को पराजित किया। दूसरा मैच ठठिया और सिकंदरा की टीमों के बीच हुआ। इसमें सिकंदरा की टीम ने आक्रामक खेल के दम पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला याकूबपुर और सहार बंबी के बीच खेला गया। इसमें सहार बंबी की टीम विजयी रही। चौथा और अंतिम मुकाबला सहार और हरि पुरवा की टीमों के बीच हुआ। इसमें हरि पुरवा की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ राज नारायण पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। कार्यक्रम में प्राचार्य धीरेंद्र सेगर, अजय कुमार त्रिपाठी, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रविंद्र राजपूत, रेफरी मुकुल, सुरेंद्र प्रकाश पाठक, नाथू राम राजपूत, अवधेश अग्निहोत्री, सुधा व नीतू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed