फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Protest against police lathicharge in Hapur, advocates abstaining from judicial work

Auraiya News: हापुड़ में पुलिस के लाठीचार्ज का विरोध, न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Wed, 30 Aug 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Protest against police lathicharge in Hapur, advocates abstaining from judicial work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। हापुड़ में वकीलों के ऊपर किए गए लाठीचार्ज को लेकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बुधवार को विरोध करते हुए अधिवक्ताओं ने अपनी मांगे रखते हुए अदालती कामकाज को ठप करा दिया। इससे तहसील पहुंचे वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ी।
जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, महामंत्री अरुण कुमार त्रिवेदी ने बताया कि बार काउंसिंल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा लिए गए निर्णय के बाद हड़ताल का फैसला लिया गया है। काउसिंल द्वारा हापुड़ की घटना को लेकर विरोध किया गया है। बताया कि इसी को लेकर आपातकालीन बैठक बुलाई गई। जिसमें पुलिस प्रशासन के बर्ताव को लेकर निंदा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

बिधूना में सिविल बार एसोसिएशन बिधूना के अधिवक्ता भी बुधवार को न्यायिक कार्य विरत रहे। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी व महामंत्री जितेन्द्र कुमार राठौर ने बताया कि हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस जो घटना घटित हुई है, उसकी निंदा की गई है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम को ज्ञापन सौंप अधिवक्ताओं ने उठाई कार्रवाई की मांग
अजीतमल। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज को लेकर जिले भर के अधिवक्ताओं में रोष दिखा। बुधवार को बार एसोसिएशन तहसील अजीतमल के अध्यक्ष शेष नारायण सक्सेना एवं मंत्री धर्मेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज की घटना का निंदा करते हुए विरोध जताा। साथ ही अधिवक्ताओं के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा को सौंपा। इस दौरान दोषियों पर कार्रवाई की मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता शेषनारायण सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह चौहान, कृष्णपाल सिंह राजपूत, सुनील कुशवाहा, धर्म नारायण, शैलेंद्र प्रजापति, संदीप कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article