फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Prostitution going on in the lodge busted, six accused sent to jail

Auraiya News: लॉज में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, छह आरोपी भेजे जेल

Tue, 10 Oct 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Prostitution going on in the lodge busted, six accused sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक लॉज में चल रहे देह व्यापार की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
देह व्यापार का खुलाशा करते हुए एसपी चारू निगम ने बताया कि मंगलवार को कोतवाली पुलिस को शहर में हाईवे किनारे स्थित एक लॉज में देह व्यापार होने की सूचना मिली। जिस पर सीओ अजीतमल भरत पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लॉज पर दविश दी। पुलिस ने इस दौरान मौके से देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं में इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कुनैठा निवासी देवी उर्फ संध्या, जौंरा कोतवाली औरैया निवासी मिथलेस जालौन जिले के सिरसा कलार के टिकरी निवासी सोनम के अलावा तीन पुरुषों मोहल्ला ठठराई निवासी राजीव उर्फ रज्जन तिवारी,बाकरपुर बोहरा निवासी रघुराज व उरई जालौन के इंदिरा नगर निवासी मनोज गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने मौके से एक नाबालिग को बरामद किया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि मिथलेश, देवी उर्फ संध्या व सोनम के द्वारा ग्राहक के साथ गलत काम करनी की बात बताई। पीड़िता के द्वारा अपने ही घर में पिता के द्वारा बार-बार शोषण होने के कारण वह औरैया आ गई थी, लेकिन यहां भी उसको लोगों ने देह व्यापार में धकेल दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना में गिरफ्तार अभियुक्त रघुराज द्वारा अपने मोबाइल फोन में कई राजनैतिक लोगों व कई अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ फोटो लगा कर अपने आप को पुलिस कर्मी बताकर पीड़िता का पूर्व में भी शोषण किया गया है । एसपी चारू निगम ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed