{"_id":"60806cb58ebc3ed63b65342a","slug":"private-doctors-will-help-to-fight-with-corona-auraiya-news-knp6247165123","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण नियंत्रण के लिए लिए जाएंगे निजी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण नियंत्रण के लिए लिए जाएंगे निजी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
कोविड एल-टू में पहुंचे जिलाधिकारी सुनील कुमार जानकारी करते हुये
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना संक्रमण के इलाज की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के लिए शासन से जिले को दो करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि से गंभीर रोगियों के इलाज के जिला अस्पताल के भवन में संचालित एल-टू कोविड-19 अस्पताल में व्यवस्थाओं को और दुरुस्त किया जाएगा। संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए निजी अस्पताल के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं भी ली जाएंगी।
जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निजी क्षेत्र के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अस्थायी रूप से नियुक्त (हायर) करने पड़ सकते हैं। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई है। चिलौली स्थित एल-टू अस्पताल में 77 बेड हैं।
यहां 200 बेड तक बढ़ाने के इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। साथ ही 200 आक्सीजन सिलिंडर भी मंगवाए जा रहे हैं। संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस की संख्या भी चार से बढ़ाकर 10 कर दी गई है। एल-टू अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों से सीएमएस व उनकी टीम दिन में तीन बार वीडियो कॉलिंग के जरिए स्वास्थ्य की जानकारी लेकर परामर्श दे रही है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण से जिलेवासियों को निजात दिलाने के लिए लड़ाई अभी जारी है। शासन से व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने के लिए धनराशि भेजी गई है। मेडिकल संबंधित उपकरण खरीदने, आक्सीजन की व्यवस्था पर भी यह धनराशि खर्च होगी।
औैरैया अस्पताल में मौजूद है पर्याप्त आक्सीजन
50 शय्या जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने बताया कि अस्पताल में आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है। दो दिन पहले खाली हुए 17 सिलिंडरों को भरवा लिया गया है। बताया कि खाली सिलिंडरों को भरवाने के लिए गाड़ी मंगलवार को कानपुर भेजी थी। कई घंटे इंतजार के बाद आक्सीजन के सिलिंडर मिले हैं।