{"_id":"6a7626bbb43e15b6b40f60e4","slug":"prices-of-flour-and-sugar-rise-kitchen-budget-disrupted-auraiya-news-c-211-1-aur1024-149443-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आटा-चीनी के दाम बढ़े, बिगड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आटा-चीनी के दाम बढ़े, बिगड़ा रसोई का बजट
Sat, 08 Aug 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
फूलमती मंदिर के पास स्थित दुकान में बोरियां रखता कर्मचारी। संवाद
औरैया। लगातार बढ़ती महंगाई की मार से आम आदमी की रसोई का बजट डगमगा गया है। रसोई में दैनिक उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुओं के दामों में आए उछाल से आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। चीनी से लेकर आटा तक सब कुछ महंगा होने से गृहिणियों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट भाड़े में हुई वृद्धि के कारण सभी खाद्य वस्तुओं के दामों में तेजी आई है। बीते दो महीनों के भीतर चीनी के दामों में करीब पांच रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी ओर आटे की कीमतों में भी लगातार उछाल जारी है।
दो महीने पहले जो साधारण आटा 300 रुपये प्रति 10 किलो मिलता था, उसके भाव अब बढ़ चुके हैं। इसी तरह 450 से 500 रुपये में मिलने वाले ब्रांडेड आटे की कीमतों में भी करीब 50 रुपये तक का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
-- -- --
फोटो -03- संजय दीक्षित
ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ने से बढ़ीं कीमतें
ट्रांसपोर्ट भाड़ा अधिक होने के कारण सभी सामान के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पीछे से ही माल महंगा आने के कारण बाजार में कीमतें बढ़ी हैं। - संजय दीक्षित, किराना व्यापारी
-- -- -
फोटो -04- सपना देवी
चाय की मिठास भी हुई कम
पिछले दो महीनों में चीनी और आटे के रेट लगातार बढ़े हैं, जिससे रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। महंगाई के कारण अब चाय की मिठास भी कम करनी पड़ रही है। - सपना देवी, गृहिणी