{"_id":"65a5832a0688788f200c2484","slug":"prepare-for-exams-with-the-help-of-teachers-practice-daily-auraiya-news-c-211-1-aur1001-7598-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शिक्षकों की मदद लेकर करें परीक्षा की तैयारी, रोज करें अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शिक्षकों की मदद लेकर करें परीक्षा की तैयारी, रोज करें अभ्यास
विज्ञापन
अछल्दा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को अब एक माह से कुछ ज्यादा ही समय बचा है। छात्रों को मेहनत और लगन के साथ नियमित तैयारी करने की सलाह शिक्षक दे रहे हैं। एक बार परीक्षार्थी सभी विषयों का पूरा सिलेबस पढ़ने के लिए कहा जा रहा है। इसमें शिक्षकों की मदद लेकर कम समय में भी कोर्स को पूरा किया जा सकता है। 22 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं होनी है। शेष बचे कोर्स और परीक्षा तैयारी को लेकर छात्र-छात्राओं में चिंता होना लाजमी है। शिक्षक परीक्षार्थियों को की गई पढ़ाई का अभ्यास करने पर जोर दे रहे हैं।
-- -- --
लिखकर करें परीक्षा का अभ्यास
परीक्षा के लिए अभ्यास बहुत जरूरी है। परीक्षार्थी परीक्षा से पहले ही लिखकर अभ्यास करें। लिखने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। साथ ही अपनी कमियों के विषय में जानकारी मिलती है।-शिखा गुप्ता, प्रबंधक लक्ष्मी नारायण इंटरनेशनल हाईस्कूल
-- -- -- --
विषय के शिक्षकों से कराए कापी चेक
पिछले सालों के प्रश्नपत्र हल करने के बाद उन्हें शिक्षकों से चेक जरूर कराएं। इसे सही आकलन करने में आसानी होगी। इस वक्त तैयारी में गंभीरता जरूरी है। परीक्षा से पहले रिवीजन पर ध्यान देने की जरूरत है।-आराधना यादव, प्रबंधक गुलजारी लाल सुखदेवी इंटर कालेज
विज्ञापन
-- -- -- --
यह समझना भी जरूरी
- परीक्षार्थी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रारूप को समझकर तैयारी करें।
- सवाल को समझने की क्षमता को विकसित करें। तभी सही जवाब दिया जा सकेगा।
- अंग्रेजी साहित्य के लिए प्रमुख कवि और लेखकों के नाम जरूर याद रखें।
- प्रश्न पत्र को पढ़कर समय प्रबंधन करें। एक ही सवाल में अधिक देर तक ना उलझे रहे।