{"_id":"6ab1766e5087b4dfac098f16","slug":"preparations-made-for-the-arrival-of-the-state-general-secretary-and-district-in-charge-auraiya-news-c-211-1-akb1003-151979-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रदेश महामंत्री व जिला प्रभारी के आगमन को लेकर हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रदेश महामंत्री व जिला प्रभारी के आगमन को लेकर हुई तैयारी
Mon, 21 Sep 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-32- तुर्कीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक करते भाजपाई। स्रोत:पार्टी
औरैया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी व नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई के प्रथम आगमन को लेकर भाजपाइयों में उत्साह है। सोमवार को जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर बैठक में उनके भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने बताया कि प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी के प्रभारी बनने से संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को सुबह 9:00 बजे जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई का महटोली सीमा पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 10:30 बजे अनंतराम टोल प्लाजा पर प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी का भव्य स्वागत होगा।
मंडी समिति गेट होते हुए उनका काफिला जिला कार्यालय पहुंचेगा, जहां वे विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता और विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता संतुष्ट है।
विज्ञापन
विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुका है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, विशाल शुक्ला, मोनू सेंगर, जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे, अवधेश भदौरिया, प्रतीक सिंह राजावत समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।