फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Preparations intensified for inauguration of Dibiyapur bus stand, boards installed

Auraiya News: दिबियापुर बस अड्डा के लोकार्पण की तैयारियां तेज, लगवाए गए बोर्ड

Mon, 11 Sep 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for inauguration of Dibiyapur bus stand, boards installed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिबियापुर बस अड्डे के लोकार्पण की तैयारियां विभाग ने शुरू कर दीं हैं। बस अड्डे के लिए नगर में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाने से लोगों में खुशी है।





पिछले दिनों दिबियापुर पहुंचे सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया ने घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को दिबियापुर बस अड्डे का लोकार्पण (उद्घाटन) किया जाएगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस अड्डा उदघाटन की कवायद शुरू कर दी थी। निगम की एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने प्रदेश मुख्यालय को उद्घाटन एवं बसों के संचालन के लिए प्रस्ताव लिखकर भेजा था।
विज्ञापन

विभाग अभी प्रदेश मुख्यालय से आदेश का इंतजार कर रहा है। इस बीच सोमवार की सुबह कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने नगर के फफूंद चौराहा, फफूंद दिबियापुर मार्ग से बस अड्डा तक जाने वाले मार्ग के नुक्कड़ पर एवं बस अड्डा की इमारत के ऊपर बड़े-बड़े बोर्ड लगवाने शुरू किए। इससे दिबियापुरवासियों को उम्मीद जगी कि आगामी 17 सितंबर को बस अड्डा का उद्घाटन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डा उदघाटन के साथ ही दिबियापुर कस्बा भी सड़क मार्ग के रास्ते विभिन्न शहरों एवं बड़े कस्बों से आपस में जुड़ जाएगा। यहां बता दें कि वर्ष 2020 में बस अड्डा का शिलान्यास एवं पूजन हुआ था। छह करोड़ 89 लाख 25 हजार की लागत से बनने वाले बस अड्डे का निर्माण अक्टूबर 2021 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन आज तीन वर्ष गुजर जाने के बाद भी बस अड्डा उद्घाटन को तरस रहा है।







सड़क पर जलभराव से बस अड्डा उद्घाटन को लेकर संशय
बस अड्डे तक जाने वाली सड़क पर जलभराव से उद्घाटन को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है। सोमवार को फफूंद दिबियापुर मार्ग से बस अड्डा तक जाने वाले मार्ग पर कई फुट पानी भरा नजर आया। सड़क किनारे नाले में भरे पानी और सड़क पर भरे पानी में कोई फर्क नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क बनाए बिना बस अड्डे का उद्घाटन हुआ तो बस अड्डे तक सवारियां पहुंचना तो दूर बसें भी नहीं पहुंच पाएंगीं।







आगामी 17 सितंबर तक सड़क वाहनों के चलने लायक बनाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए ठेकेदार द्वारा रोरा अद्दा डलवाया जाएगा, जीएसवी (पत्थर, मौरंग, डस्ट) डालकर सड़क को ऊंचा किया जाएगा। वन विभाग से जमीन हस्तांतरण के लिए फाइल कंपलीट करके भेजी गई है। पानी निकासी के लिए नगर पंचायत से भी बात की जाएगी। वन विभाग से जमीन मिलने पर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। - एसके तिवारी, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी






बस अड्डे तक जाने वाली रोड नगर पंचायत के अंतर्गत नहीं आती है। कल तेज बरसात के कारण पानी भरा है। पंप लगवाकर पानी निकलवाने का प्रयास किया जाएगा।
- विनय पांडेय, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दिबियापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed