{"_id":"6940531fd44414f36e06f771","slug":"preparations-for-panchayat-elections-4074-lakh-ballot-papers-procured-auraiya-news-c-211-1-aur1006-136150-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पंचायत चुनाव की तैयारी, मंगाए 40.74 लाख बैलेट पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पंचायत चुनाव की तैयारी, मंगाए 40.74 लाख बैलेट पेपर
Mon, 15 Dec 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
औरैया। पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। आंशिक परिसीमन की प्रकि्रया पूरी होने के बाद अब 40.74 लाख बैलेट पेपर की खेप मंगाई गई है।
इसके लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अफसरों की टीम को दिल्ली रवाना किया गया है। इस खेप के आने के बाद आरक्षण का निर्धारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस बार पंचायत चुनाव में 9.11 लाख मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान करेंगे। चार पदों के लिए अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। इसमें 477 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुने जाएंगे। वहीं 5909 ग्राम पंचायत सदस्य भी चुने जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत चुनाव में 580 बीडीसी चुने जाएंगे। जबकि 23 जिला पंचायत सदस्यों के लिए जिले में मतदान होगा। इन चार पदों के लिए बैलेट पेपर का इंतजाम पूरा हो चुका है।
निर्वाचन अधिकारियों ने इसे लेकर कुल मतदाता के सापेक्ष चार पदों को देखते हुए चार गुना बैलेट मंगवाए हैं। 10 फीसदी बैलेट पेपर अलग से अतिरिक्त में होंगे। ऐसे में जिले में होने जा रहे पंचायत चुनाव के लिए कुल 40.74 लाख बैलेट पेपरों की जरूरत होगी, इसे दिल्ली से मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को इसे लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम को दिल्ली भी रवाना कर दिया गया। अब इन चार पदों के लिए शासन स्तर से आरक्षण निर्धारण के फरमान का इंतजार चल रहा है।
गांवों में बिछने लगी चुनावी बिसात
निर्वाचन विभाग के निर्देश पर जैसे जैसे सरकारी तानाबाना चुनाव की तैयारी में जुटा है। वैसे ही गांवों में राजनीतिक लोगों ने अपनी नुमाइंदगी पेश करनी शुरू कर दी है। सार्वजनिक आयोजनों से लेकर अपने अनुकूल माहौल बनाने और समर्थकों की फौज खड़ी करने के लिए उम्मीदवार दांवपेच चलाने लगे हैं। प्रधानी से लेकर बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य पद को लेकर उम्मीदवारों ने घर-घर दस्तक देना भी शुरू कर दिया है।
जिले में 9.11 लाख मतदाताओं के सापेक्ष चार गुना 40.74 लाख बैलेट पेपर मंगाए गए हैं। वाहन को रवाना कर दिया गया है। फिलहाल आयोग की ओर से पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण निर्धारण को लेकर कोई आदेश नहीं आया है।
-रामेंद्र सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी