{"_id":"68efdd59a0ac6692a60f3568","slug":"postmortem-confirms-hanging-in-the-death-of-the-youth-auraiya-news-c-211-1-aur1009-133078-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पोस्टमार्टम में युवक की मौत में हैंगिंग की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पोस्टमार्टम में युवक की मौत में हैंगिंग की पुष्टि
Wed, 15 Oct 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। मजदूर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। उसकी पत्नी के लापता होने पर मायके पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी के जाने से मजदूर परेशान था। मंगलवार सुबह उसका शव टंकी के पास फंदे से लटका मिला था।
एरवाकटरा थानाक्षेत्र के नगला नया गांव में मंगलवार सुबह खेत पर जा रहे किसानों ने अश्वनी शाक्य (28) का शव गांव के बाहर स्थित पानी की टंकी के पास नीम के पेड़ से लटका देखा था। पुलिस ने जांच कर शव को फंदे से उतारा था। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजन ने पूछताछ में पत्नी के दो अक्तूबर को चले जाने से परेशान होने की बात कही थी। करवाचौथ पर पत्नी की फोटो किसी अन्य के साथ देखने के बाद वह और भी परेशान हो गया था।
थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पत्नी के लापता होने के बाद मायके पक्ष ने बेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मजदूर के परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।