{"_id":"5e4837808ebc3ee6090155ba","slug":"post-office-auraiya-news-knp544899852","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने डाकघर के माध्यम से पिताजी के नाम भेजी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने डाकघर के माध्यम से पिताजी के नाम भेजी चिट्ठी
विज्ञापन
सहार (औरैया)। हाईटेक हो रही व्यवस्थाओं में जहां मोबाइल, इंटरनेट के चलते चिट्ठी शब्द अनजान बच्चों को इसकी जानकारी दी गई। स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज सहार के प्रवक्ता के प्रयासों से चिट्ठी का महत्व जानकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। उत्साह के चलते विद्यालय के आधा सैकड़ा से अधिक बच्चों ने चिट्ठी के माध्यम से अपने-अपने पिता को अपनी कुशलक्षेम का संदेश भेजा।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता रामेंद्र सिंह कुशवाहा ने कक्षा चार से आठ तक के विद्यालय के 65 बच्चों को चिट्ठी की वास्तविकता से अवगत कराया। साथ ही उसके माध्यम से अपनों को कुशलक्षेम व अन्य संदेश भेजने के तरीकों की भी जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय प्रशासन की ओर से बच्चों को पोस्टकार्ड भी उपलब्ध कराए गए। यही नहीं विद्यालय प्रशासन ने इस जानकारी के साथ ही बच्चों द्वारा अपने-अपने माता-पिता के नाम से उनके पते पर चिट्ठी लिखवाकर भेजना भी सिखाया। शिक्षिका दुर्गेश नंदिनी के सहयोग से सभी बच्चों को डाकघर ले जाकर पत्र पेटिका में चिट्ठी डलवाई गईं।
इस दौरान चिट्ठी के विषय में जानकारी पाकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को डाकघर में पोस्टमास्टर से भी मिलवाया। पोस्टमास्टर देवेश त्रिपाठी ने बच्चों से मिलकर उन्हें चिट्ठी को लेकर दिखाए गए उत्साह के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने उक्त पोस्टकार्डों को उनके निर्धारित पते पर पहुंचवाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर डाक कर्मचारियों सहित वहां उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों को पोस्टकार्ड व चिट्ठी के संबंध में दी गई जानकारी के लिए विद्यालय प्रशासन की प्रशंसा की।