{"_id":"5eecfbd38ebc3e432b5abade","slug":"pond-not-inscribed-in-village-eli-fake-report-was-made-auraiya-news-knp5664692152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन तक पहुंची एली गांव में फर्जी तालाब निर्माण की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन तक पहुंची एली गांव में फर्जी तालाब निर्माण की सूचना
विज्ञापन
फोटो 19एयूआरपी16- जिलाधिकारी द्वारा 10 जून को किया गया एली गांव का ट्वीट।
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा ब्लॉक के गांव एली में तालाब खुदा ही नहीं और उसके खुदाई की रिपोर्ट फोटो के साथ शासन तक जा पहुंची।
जिलाधिकारी के इस ट्वीट पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई तो इसका खुलासा हुआ। इस मामले में सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने 10 जून को अपने ट्वीट में ब्लाक अछल्दा की ग्राम पंचायत एली में तालाब खुदाई की फोटो पोस्ट की। इसमें काम करने वाले 54 श्रमिक और उसमें 10 प्रवासी श्रमिकों के काम करने का जिक्र किया।
यही रिपोर्ट शासन को भी उपलब्ध कराई गई। इसकी जानकारी जब एली गांव के ग्रामीणों को हुई तो उन लोगों ने विरोध जताया। गांव के मनरेगा मजदूरों ने गांव में किसी तरह की तालाब खुदाई न होने की बात कही। वहीं ग्राम प्रधान ने भी जिलाधिकारी की ट्वीट को नकारा।
मामला तूल पकड़ने पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को मामला संज्ञान में लेने के निर्देश दिए। उधर, मुख्य विकास अधिकारी ब्रजकिशोर पाठक ने खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सोनकर नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ब्रज किशोर पाठक ने बताया कि 10 जून को खंड विकास अधिकारी अछल्दा द्वारा मनरेगा के अंतर्गत कराए जाए कार्यों के संबंध में सूचना एवं फोटोग्राफ भेजे गए थे। जिनमें ग्राम पंचायत एली में तलाब खुदवाए जाने के संबंध में फोटोग्राफ भेजे।
इस संबंध में जांच कराने पर पता चला कि फोटोग्राफ ग्राम पंचायत एली का न होकर पास की ग्राम पंचायत तिलकपुर सरमेड़ी का है। ग्राम पंचायत एली में इस वित्तीय वर्ष में कोई तलाब नहीं खुदवाया गया और न ही किसी प्रकार का धन व्यय किया गया है। खं
ड विकास अधिकारी द्वारा त्रुटिवश ग्राम पंचायत तिलकपुर सरमेड़ी के स्थान पर ग्राम पंचायत एली लिख दिया गया। इस लापरवाही पर खंड विकास अधिकारी अछल्दा अश्वनी कुमार सोनकर को परिनिंदा प्रविष्टि दे दी गई है।