फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political,up news,auraiya news,auraiya

आरक्षण बदला तो बिगड़ जाएगा दावेदारों का गणित

Tue, 08 Nov 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
political,up news,auraiya news,auraiya
औरैया। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। चुनावी दंगल में किस्मत आजमाने के लिए दावेदारों ने पहले से ताक लगा रखी है, लेकिन अभी आरक्षण का निर्धारण नहीं हुआ है। प्रशासन स्तर से नगर पालिका/नगर पंचायत वार अध्यक्ष व सभासदों के आरक्षण का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। शासन से संभावित चक्रानुक्रम व्यवस्था लागू होने से सीटों के आरक्षण में बदलाव हो सकता है। इससे कई दावेदारों का चुनावी समीकरण बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी के तहत वार्डों का प्रस्ताव शासन स्तर से मांगा गया है। इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर अनुमोदन के लिए भेजा गया है। अब आगे की कार्रवाई शासन को करनी है। इसके लिए आरक्षण का अनंतिम प्रकाशन कर उस पर आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन

उसके निस्तारण के बाद अंतिम प्रकाशन होगा। विभागीय जानकार बताते हैं कि इस बार चक्रानुक्रम में वार्डो का आरक्षण प्रस्तावित है। इससे पूर्व की आरक्षित सीटों में बदलाव होगा, यह उन उम्मीदवारों के लिए मुश्किल खड़ी करेगा, जो काफी समय से तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, जब तक आरक्षण के मुताबिक अंतिम प्रकाशन नहीं होता है, तब तक उनकी उम्मीद का दीप रोशन जरूर है। दावेदार बड़ी बेसब्री से आरक्षण का इंतजार कर रहे हैं। एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार प्रस्तावित आरक्षण तैयार किया गया है। प्रस्तावित आरक्षण शासन को भेज दिया गया है।

चर्चा है कि रैपिड सर्वे और चक्रानुक्रम के लिए कई सभासदों और अध्यक्षों की कुर्सी आरक्षण की जद में आने की आशंका है। इससे मौजूदा सभासदों की कुर्सी खतरे में है। संभावित प्रत्याशी अपने आस-पड़ोस की सीट पर जुगाड़ फिट करने में लगे हैं। फिर भी कइयों के चुनाव मैदान से हटने के आसार हैं तो कुछ लोग चहेतों को मैदान में उतारना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed