{"_id":"611d390e8ebc3e79c1109b2e","slug":"political-auraiya-news-knp646866651","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 घंटे जनता के बीच रहेंगे कांग्रेसी, जानेंगे हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 घंटे जनता के बीच रहेंगे कांग्रेसी, जानेंगे हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कांग्रेस का तीन दिवसीय जय भारत महा संपर्क अभियान गुरुवार से शुरू होगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन के मौके पर शुरू हो रहे इस अभियान के तहत कांग्रेसी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जाएंगे और ग्रामीणों के साथ 75 घंटे का समय बिताएंगे। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्रांतीय नेताओं से मांग करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव अनिल यादव ने बुधवार को यमुना रोड स्थित कमला लॉज में पत्रकारों से बातचीत में दी।
अनिल यादव ने बताया कि तीन दिवसीय अभियान 19 से 21 अगस्त तक चलेगा। 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिन सभी ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा। जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे ने बताया कि 19 अगस्त को कांग्रेसी सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर दस्तक देंगे।
किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। 20 अगस्त को स्कूलों व धार्मिक स्थानों पर राजीव गांधी सम्मान समारोह का आयोजन कर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों, आशा, रसोईया, सफाई कर्मियों, शिक्षा मित्रों को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले प्रभात फेरी का आयोजन होगा। तीसरे दिन मेरा गांव -मेरा देश संवाद, गांव से लाइव, स्नेह भोज के बाद विदाई कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेसियों को गांव में रात गुजारनी है और उसके साथ भोजन करना है। साथ ही उनकी समस्याओं को जानना है। ग्रामीणों की समस्याओं को प्रांतीय नेताओं को बताकर उनके निराकरण की मांग की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक से लेकर ग्राम पंचायतों तक जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, शोभित त्रिपाठी व रामू पाठक आदि मौजूद रहे।