{"_id":"5fca81bb8ebc3ecf57475211","slug":"political-auraiya-news-knp5980426124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
औरैया। सपा जिला कमेटी की मासिक बैठक शुक्रवार को ककोर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया गया। सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बूथ स्तर से लेकर सेक्टर तक की जिम्मेदारी सौंपी।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। कार्यकर्ता पूरी सजगता के साथ बूथों पर जाकर वोट बनवाएं। यदि कहीं किसी प्रकार की कोई परेशानी है तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और उन्हें अवगत कराएं।
पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। इसलिए कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से जुट जाएं। जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, मजदूर व युवा विरोधी है। किसान व मजदूर विरोधी बिल पास कर यह साबित कर दिया है। वहीं, बेरोजगार रोजगार के लिए सड़कों की धूल फांक रहे है।
विज्ञापन
इस मौके पर ओम प्रकाश ओझा, सुमन दिवाकर, सीताराम शाक्य, श्याम बाबू यादव, पप्पू यादव, महेश कठेरिया, रामपाल यादव, धर्मेंद्र कुशवाह, गनेश सिंह, सरताज खां, अजय तिवारी, अमित यादव, रचना सिंह, धनदेवी व अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।