{"_id":"67f2c22b559f1630990ca5f0","slug":"police-took-the-injured-youths-lying-on-the-roadside-to-the-hospital-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1063859-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क किनारे घायल पड़े युवकों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क किनारे घायल पड़े युवकों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Sun, 06 Apr 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
औरैया। रविवार दोपहर तुर्कीपुर के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार घायल हो गए। दोनों खून से लथपथ सड़क किनारे पड़े थे। इसी बीच वहां से राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का काफिला निकला। घायलों को देख वह रुकीं।
इसी बीच एसपी अभिजित आर शंकर भी औरैया से जाते हुए मौके पर पहुंच गए। राज्यसभा सांसद ने सहारा देते हुए पुलिस कर्मियों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां से दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया।
तुर्कीपुर के समीप बाइक सवार सलेमपुर निवासी अनुज व इटावा जनपद के थाना इकदिल अकबरपुर निवासी अमन की बाइकें टकरा गईं। हादसा देख राहगीरों ने दोनों को सड़क से किनारे लिटा दिया। इसी बीच राज्यसभा सांसद गीता शाक्य वहां से निकलीं।
विज्ञापन
औरैया से ककोर की ओर जा रहे एसपी का काफिला भी पहुंच गया। बारी-बारी घायलों को पुलिस व राज्यसभा सांसद ने हाथ लगाते हुए उठवाया। इसके बाद डायल-112 टीम ने दोनों को जिला अस्पताल सही समय पर पहुंचाया।
जहां उपचार के बाद दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया। घायलों की मदद से जुड़ा एक वीडियो पुलिस ने साझा किया। जिसकी खूब चर्चा है। सदर कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है।