फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Continuous rain for 24 hours waterlogging in villages tree falls on house farming operations affected

औरैया: 24 घंटे से लगातार बारिश जारी, गांवों में जलभराव, मकान पर गिरा पेड़, खेती-किसानी भी प्रभावित, स्कूल बंद

Sat, 26 Sep 2026 11:48 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 26 Sep 2026 11:48 AM IST
सार

Auraiya News: जिले के सहार ब्लॉक अंतर्गत नौगवा ग्राम पंचायत के मजरा पुरवा महिपाल में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने तबाही मचाई है। बारिश से गांव में भारी जलभराव हो गया है, जिससे रास्ते डूब गए हैं और कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन
Auraiya Continuous rain for 24 hours waterlogging in villages tree falls on house farming operations affected
बारिश के चलते गिरे हुए पेड़ और जलमग्न हुई फसल - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन के साथ खेती-किसानी की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। सहार ब्लॉक क्षेत्र की नौगवा ग्राम पंचायत के मजरा पुरवा महिपाल में जगह-जगह जलभराव होने से रास्ते पानी में डूब गए हैं। घरों के आसपास पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के चलते जिले में शिक्षण संस्थानों के बंद रहने से भी सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन

पुरवा महिपाल में बारिश के दौरान राजीव कुमार पुत्र रोशनलाल के कच्चे मकान पर बबूल का पेड़ गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, चंद्रकांत शुक्ला के कच्चे मकान की छत भी बारिश के कारण गिर गई। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ अन्य कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश से खेतों में खड़ी फसलों पर भी नुकसान का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन





नुकसान का आकलन होने का इंतजार
कई स्थानों पर खेतों में पानी भरने से फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों को बारिश थमने के बाद नुकसान का आकलन होने का इंतजार है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जलनिकासी की समस्या को लेकर कई बार उपजिलाधिकारी बिधूना, बीडीओ सहार और ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जलनिकासी की व्यवस्था कराने और क्षतिग्रस्त मकानों व फसलों का सर्वे कराकर सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन

फसलों पर भी बारिश की मार
लगातार बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण खरीफ की फसलों पर नुकसान का खतरा बढ़ गया है। धान के खेतों में पानी भरने से पौधों के गिरने और फसल प्रभावित होने की स्थिति बन रही है। वहीं, बाजरा, तिल और सब्जियों की फसलें भी अधिक पानी से प्रभावित हो सकती हैं। निचले इलाकों में खेतों में जलभराव की स्थिति ज्यादा गंभीर है। किसानों का कहना है कि बारिश इसी तरह जारी रही तो फसलों को बड़ा नुकसान हो सकता है। प्रशासन की ओर से बारिश थमने के बाद फसलों के नुकसान का सर्वे कराने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed