फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman vandalizes Scorpio following dispute over overtaking

Auraiya News: ओवरटेक के विवाद में महिला ने स्कॉर्पियो में की तोड़फोड़

Sat, 26 Sep 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Woman vandalizes Scorpio following dispute over overtaking
औरैया। शहर कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त मंगला काली चौराहे पर शनिवार रात ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार चालक ने एक महिला को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज महिला और उसके साथ मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर दी। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

राहगीरों के अनुसार, मंगला काली चौराहे पर स्कॉर्पियो सवार चालक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान दूसरी गाड़ी में सवार महिला ने उतरकर इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि चालक ने महिला को थप्पड़ मार दिया। भीड़ जुटने पर चालक वहां से निकल गया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला और उसके साथ मौजूद लोगों ने चौराहे पर हंगामा किया। वायरल वीडियो में एक महिला डंडे से स्कॉर्पियो के आगे का शीशा तोड़ती दिखाई दे रही है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। महिला ने घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed