{"_id":"6ab8008ca516b40e6908bcfd","slug":"auraiya-woman-vandalizes-scorpio-following-a-dispute-over-overtaking-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: ओवरटेक के विवाद में महिला ने स्कॉर्पियो में की तोड़फोड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: ओवरटेक के विवाद में महिला ने स्कॉर्पियो में की तोड़फोड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Sat, 26 Sep 2026 10:58 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
महिला ने स्कॉर्पियो में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
औरैया में शहर कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त मंगला काली चौराहे पर शनिवार रात ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार चालक ने एक महिला को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज महिला और उसके साथ मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर दी। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
राहगीरों के अनुसार, मंगला काली चौराहे पर स्कॉर्पियो सवार चालक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान दूसरी गाड़ी में सवार महिला ने उतरकर इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि चालक ने महिला को थप्पड़ मार दिया। भीड़ जुटने पर चालक वहां से निकल गया।
इसके बाद महिला और उसके साथ मौजूद लोगों ने चौराहे पर हंगामा किया। वायरल वीडियो में एक महिला डंडे से स्कॉर्पियो के आगे का शीशा तोड़ती दिखाई दे रही है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। महिला ने घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।