फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police reunite missing six-year-old boy with his family

Auraiya News: छह वर्षीय लापता बच्चे को पुलिस ने परिवार से मिलाया

Mon, 29 Dec 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 29 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police reunite missing six-year-old boy with his family
फोटो-4-मां के साथ खड़ा बालक। साथ में मौजूद पुलिस। स्रोत पुलिस
अजीतमल। कोतवाली के गांव हजारीपुर गांव में शनिवार रात घने कोहरे के बीच छह वर्षीय बच्चा अभय पुलिस को लावारिस हालत में मिला।
विज्ञापन

उसके बारे में जानकारी न मिलने पर पुलिस बच्चे को कोतवाली ले गई। वहां एक अधिवक्ता ने उसे पहचान लिया। बाद में बच्चे को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
कस्बा के मोहल्ला राजीव नगर निवासी संजू पत्नी सुलेखा के साथ शनिवार को गांव हजारीपुर में खेत पर काम करने गया था। रात में दंपती घर पहुंचे तो बेटा अभय नहीं मिला। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
विज्ञापन

भदसान चौकी पुलिस को हजारीपुर गांव में ही बच्चा सड़क पर भटकता मिला। आसपास के लोगों से बच्चे की पहचान कराई, लेकिन उसके परिवार के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। बच्चा पिता व मां का नाम बोल रहा था। पहचान न होने पर पुलिस उसे कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान कोतवाली में बैठे एक अधिवक्ता ने पिता के नाम से उसकी पहचान कर ली। पुलिस ने परिजन को बुलाकर बच्चा उनके सुपुर्द कर दिया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे को उसकी मां सुलेखा के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed