फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police close to solving laborer's murder

Auraiya News: मजदूर की हत्या के खुलासे के करीब पुलिस

Wed, 06 May 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 06 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police close to solving laborer's murder
औरैया। मजदूर की हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सकती है।
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए बाल अपचारी व आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है। मजदूर का शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे गांव अस्ता निवासी त्रिभुवन सिंह (45) का शव सोमवार को पड़ा मिला था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो गांव निवासी एक बाल अपचारी व मुकेश एक बाइक से मजदूर को ले जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

सोमवार शाम दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया गया कि दो मई को तीनों घर से निकले थे। इसके बाद तीनों ने शराब पी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक जगह पर बाइक गिरने से तीनों को मामूली चोट गई। इस पर त्रिभुवन व मुकेश के बीच कहासुनी हो गई। धक्का लगने से त्रिभुवन सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आई थी। काफी देर तक उसके न उठने पर दोनों उसे छोड़ गए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों को मौके पर ले जाया गया। मृतक के परिवार में कोई न होने के बाद पुलिस ने सदर कोतवाली के गांव जमालीपुर निवासी सुखदेव तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। जल्द कोर्ट में दोनों को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed