फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   police,border,seal,auraiya,panchayat chunav

48 घंटे के लिए सीमाएं सील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सीआरपीएफ का पहरा

Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
police,border,seal,auraiya,panchayat chunav
फोटो 24 एयूआरपी 17 - जुहीखा पुल पर चैकिंग करते एसआई देवी शाह वर्मा - फोटो : AURAIYA
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले की सभी सीमाएं 48 घंटे के लिए सील कर दी गईं हैं। इतना ही नहीं जिले भर के 1534 बूथों पर पुलिस, पीएसी व सीआरपीएफ के साथ-साथ तीसरी आंख का भी सख्त पहरा रहेगा।
विज्ञापन

चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन विभाग पूरी तरह सतर्क है। पुलिस महकमा भी सक्रियता बनाए है। जिला प्रशासन ने 48 घंटे के लिए जिले की चारों सीमाओं को सील कर दिया है। इसके लिए पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के अंदर आने-जाने वालों की सख्त चेकिंग के साथ ही उनकी आईडी की जांच कर आवागमन सुनिश्चित कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अराजकतत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए है। पुलिस, पीएसी व सीआरपीएफ जवानों के अलावा होमगार्ड व नए रिक्रूट पुलिस कर्मियों के साये में जिले के 335 संवेदनशील, 209 अति संवेदनशील व 76 अति संवेदनशील प्लस बूथों पर विशेष नजर रहेगी। यही नहीं इन सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सभी सीमाओं को अगले 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। साथ ही पुलिस टीमें सीमाओं पर मौजूद रहकर आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की चेकिंग व तलाशी कर रहीं हैं। संदिग्ध प्रतीत होने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए हैं। किसी को भी चुनाव प्रभावित करने नहीं दिया जाएगा। -अपर्णा गौतम, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed