फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Plot ke samne rakh diya Transfarmer

प्लॉट के सामने जबरन रख दिया ट्रांसफार्मर

Tue, 03 Nov 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Plot ke samne rakh diya Transfarmer
औरैया/बिधूना। सदर और बिधूना तहसील में मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में 237 शिकायतें आईं, इसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में डीएम की व बिधूना में एडीएम की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनीं गईं। सदर तहसील में एक महिला फरियादी ने कस्बा खानपुर में प्लाट के सामने ट्रांसफार्मर रखने की शिकायत की। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को जांच कराकर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व तय समय में किया जाए। शिकायत की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी सुनीति ने पुलिस अधिकारियों को छोटे-छोटे प्रकरणों को भी गंभीरता से निपटाने के निर्देश दिए। सदर तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में बंधौवा तहसील सिकंदरा जिला कानपुर देहात निवासी रमा देवी ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि कस्बा खानपुर में उनका एक प्लाट है। प्लाट के सामने बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर लगा दिया दिया। डीएम ने अधिशासी अभियंता को प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। कस्बा खानपुर निवासी मुहम्मद इंतजार ने तहसील सभागार में डीएम अभिषेक सिंह को शिकायती पत्र देकर गांव के कब्रिस्तान की जगह पर दबंगों पर जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। डीएम अभिषेक सिंह ने एसडीएम सदर को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिधूना में मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान की अध्यक्षता में हुआ। अलग-अलग विभागों से 80 शिकायतें आईं। इसमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी थानाध्यक्ष ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed