फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Phoolan Devi raised her voice against oppression: Sarvesh Babu Gautam

जुल्म के खिलाफ फूलन देवी ने बुलंद की थी आवाज : सर्वेश बाबू गौतम

Mon, 10 Aug 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 10 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Phoolan Devi raised her voice against oppression: Sarvesh Babu Gautam
औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में सोमवार को वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि चढ़ाकर उनके संघर्ष और साहस को नमन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। संचालन जिला प्रवक्ता अनवर यादव ने किया। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष और साहस का प्रतीक रहा है। उन्होंने सामाजिक विषमता के खिलाफ आवाज उठाई थी। पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का ने फूलन देवी के एक कथन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी अक्सर कहती थीं कि रावण ने माता सीता का हरण किया तो उसका पुतला हर साल फूंका जाता है, पर उन्हें अपने अपमान का बदला लिया तो उन्हें डकैत कहा गया।
विज्ञापन

रुक्मिणी निषाद ने बताया कि फूलन देवी ने विपरीत परिस्थितियों में भी नारी शक्ति के संघर्ष को दुनिया के सामने रखा। तत्कालीन सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उन्हें संसद पहुंचाया। इससे उन्हें देश के सबसे बड़े मंच पर अपनी आवाज उठाने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता, पूर्व विधायक मदन गौतम, महिला सभा जिलाध्यक्ष रश्मि यादव, महेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed