फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People struggling with traffic jam on the first day of the month

यातायात माह के पहले दिन जाम से जूझे लोग

Fri, 01 Nov 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
People struggling with traffic jam on the first day of the month
औरैया। यातायात माह के पहले दिन शुक्रवार को पूरे दिन शहर के लोग जाम से जूझते रहे। वाहन चालकों ने भी यातायात नियमों की खूब अनदेखी की। कहीं एक बाइक पर तीन सवारी जाते दिखी तो कहीं बिना हेलमेट के लोग दोपहिया वाहनों से फर्राटा भरते देखे गए। हेलमेट न लगाने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। दोपहिया वाहन चालकों में 50 फीसदी के पास हेलमेट नहीं दिखे। जाम की समस्या से निपटने के लिए चौराहों पर ट्रैफिक सिपाहियों और होमगार्डों ने काफी हद तक नियंत्रण किया। लेकिन दिन में कई बार जाम लगने से वे भी परेशान रहे। कुल मिलाकर यातायात माह के पहले दिन शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के सारे दावे फ्लाप सा दिखे।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग इटावा रोड, दिबियापुर रोड के अलावा रोडवेज बस स्टैंड के पास जाम लगा रहा। संजय गेट, सरकारी अस्पताल, ब्लॉक गेट, जेसीज चौराहे के पास भी जाम की स्थिति बनी रही। दिबियापुर मार्ग पर पुरानी कलक्ट्रेट में सरकारी कार्यालय के साथ कांशीराम आवास और तहसील कार्यालय है। यहां भी जाम लगा रहा। शहीद पार्क से लेकर तहसील चौराहे तक दिन में कई बार जाम लगा। यहां जाम को नियंत्रण करने के लिए न तो ट्रैफिक सिपाही दिखा और ना ही कोई होमगार्ड। सुभाष चौराहे पर दोपहर 12 बजे जाम लगा रहा। यहां मौजूद ट्रैफिक सिपाहियों ने होमगार्डों की मदद से जाम को नियंत्रण में करने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफल दिखे। दोपहर दो बजे के बाद जाम कुछ कम हुआ।
विज्ञापन

एसपी ने किया यातायात माह का शुभारंभ
औरैया। विभागीय अधिकारियों ने यातायात माह शुभारंभ को लेकर एक कार्यक्रम कर सिर्फ इतिश्री की। जालौन चौराहे पर हुए कार्यक्रम का एसपी सुनीति ने फीता काटकर यातायात माह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो रही हैं। इसलिए चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं और खासतौर पर दोपहिया चालक हेलमेट लगाकर ही चलें। इस दौरान पंफलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी अंकित शर्मा ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग किसी भी दशा में न करें। यह उनके लिए कष्टकारी हो सकता है। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की। इस दौरान एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ, कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवतियां नहीं पहन रहीं हेलमेट
औरैया। पुलिस की सख्ती के बाद भी शहर की 60 फीसदी युवतियां हेलमेट नहीं पहन रही हैं। शहर में रोजाना स्कूटी सवार महिलाओं को बिना हेलमेट के देखा जा सकता है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या छात्राओं की हैं, जो हेलमेट को डिग्गी में रखकर चलती है। कामकाजी महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं है। ट्रैफिक इंचार्ज अंकित शर्मा ने बताया कि शहर के दो प्रमुख चौराहों सुभाष चौराहा व खानपुर चौराहे पर यातायात माह के तहत लोगों को जागरुक करने का काम किया जाएगा। प्रमुख चौराहों पर महिला कांस्टेबिल को भी महिलाओं को जागरूक करने के लिए लगाया जाएगा। दो चार दिन में सुधार न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed