फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People staying awake all night in the scorching heat

Auraiya News: भीषण गर्मी में रात भर जाग रहे लोग

Thu, 28 May 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 28 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
People staying awake all night in the scorching heat
फोटो -33- बेला कस्बा में रात के समय घर के बाहर बैठकर हाथ से पंखा की हवा करती महिला। संवाद
औरैया/बेला। शहर सहित जनपद में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोग बेहाल हैं। लोगों का कहना है कि रात जागकर बितानी पड़ रही। उधर बेला में आठ घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा खराब स्थिति शहरी क्षेत्रों की है जहां रात के समय बिजली जाते ही पूरा शहर अंधेरे और उमस के कारण परेशान हो जाता है। रातभर होने वाली इस ट्रिपिंग और कटौती के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की नींद उड़ गई है। लोगों का कहना है कि बार-बार की कटौती से इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं और सुबह पेयजल का संकट भी खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

उधर बेला कस्बे में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। लोगों का आरोप है कि कई-कई घंटे तक बिजली गुल रहती है और कुछ घंटे ही सप्लाई दी जा रही है। रातभर बिजली कटौती होने से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। ग्रामीण योगेश माथुर, नीलकमल दुबे, श्याम त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे गई बिजली रात एक बजे आई थी। आठ घंटे तक बिजली न आने की वजह से मुश्किल में रात कटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार सुबह भी तीन घंटे बिजली गुल रही थी। जेई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ऊपर से जितनी बिजली सप्लाई दी जा रही है। उसी के अनुसार फीडर से सप्लाई दी जा रही है। किसी तरह की कटौती नहीं की जा रही है।
---
क्षमता से ज्यादा लोड पड़ने के चलते ओवरलोड की समस्या है। ऐसे में फॉल्ट भी हो रहे हैं। लाइन को दुरुस्त कराते हुए सप्लाई बहाल कराई जा रही है। ऐसे में दिक्कत आ रही है।-सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता
----
रात की बिजली कटौती बंद करने की मांग
दिबियापुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती से जनता बेहाल है। लोगों ने रात में बिजली कटौती बंद करने की मांग की है। रात में घंटों बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों की नींद उड़ गई जबकि इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं।
जेई अरुण कुमार ने बताया कि रात्रिकालीन रोस्टर कभी 11 से 12 तो कभी 12 से 2 बजे के बीच हो रहा है। इस समय रोस्टर का कोई समय फिक्स नहीं है। गर्मी के कारण रात में सभी घरों में कूलर, पंखा चलते हैं और एसी पूरी रात चलती है इससे ओवरलोड की समस्या उत्पन्न हो रही है। रामकृष्ण नगर मोहल्ले में रात में बिजली कटौती होने से कुछ लोग घरों में बाहर निकल आते हैं और बिजली आने तक टहलते रहते हैं। (संवाद)
----
लो वोल्टेज बना बड़ी समस्या
कंचौसी। प्रचंड धूप और गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बिजली आती है तो वोल्टेज इतना लो हो जाता है कि पंखा चलना तो दूर बल्ब भी ठीक से नहीं जल पा रहा है।

लोगों का कहना है कि दिन तो जैसे-तैसे बीत जा रहा है लेकिन रात को हर आधे से एक घंटे के बीच हो रही कटौती लोगों को परेशान कर दे रही है।
नगर में असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवा फीडर, बिहारीपुर उपकेंद्र, कंचौसी उपकेंद्र एवं झीझक उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है लेकिन कटौती से परेशानी हो रही। जेई बीरेंद्र कुमार ने कहा कि ओवरलोड के कारण यह समस्या आ रही है।(संवाद)
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed