{"_id":"69ea708b2e4fb8ef3c089c39","slug":"people-angry-over-supply-of-dirty-water-for-five-months-protested-with-buckets-and-cans-auraiya-news-c-12-knp1001-1499622-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पांच माह से गंदे पानी की आपूर्ति पर भड़के लोग, बाल्टी-डिब्बा लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पांच माह से गंदे पानी की आपूर्ति पर भड़के लोग, बाल्टी-डिब्बा लेकर किया प्रदर्शन
Fri, 24 Apr 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत की गांधीनगर मोहल्ला स्थित टंकी से आंबेडकर नगर के पुरवा में लगभग 100 घरों में पांच माह से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बाल्टी-डिब्बा लेकर टंकी के पास प्रदर्शन किया। लोगों ने हंगामा व नारेबाजी कर पंप ऑपरेटर को बदलने की मांग की। दो दिन में समस्या का समाधान न होने पर नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
दरअसल, गंदे पानी से परेशान मोहल्ले के लोगों ने बीते दिनों सभासद और नगर पंचायत कार्यालय में इस समस्या की शिकायत की थी। इस पर वार्ड के सभासद राहुल तिवारी ने टंकी पर कार्यरत पंप संचालक विनोद कुमार पर कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया था। इस पर ईओ ने 20 अप्रैल को पंप ऑपरेटर का तबादला विद्यानगर पंप पर कर दिया। वहीं, विद्यानगर में तैनात ऑपरेटर रवि दुबे को आंबेडकर नगर के पंप का कार्य सौंप दिया। इसके बावजूद आंबेडकर नगर के ऑपरेटर विनोद कुमार ने चार्ज नहीं छोड़ा। इससे समस्या बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान मोहल्ले के मेवाराम दोहरे, राजेश्वर दयाल, सुरेश यादव, चंद्रशेखर, आकाश, फूल सिंह, कन्हैया लाल आदि ने बताया कि अगर दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा।
कपड़े से छानकर इस्तेमाल करते हैं पानी
पांच महीने से नलों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में कपड़े से पानी को छानकर इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बहुत ही समस्या हो रही हैं। - नीलेश
गंदे पानी से बीमारी फैलने की आशंका
बताया जाता है कि गंदा पानी पीने से बीमारी फैलती है। मेरे मोहल्ले में तो कई माह से गंदे पानी को उपयोग में लाया जा रहा है। इससे बीमारी फैलने की आशंका है। - काजल
विज्ञापन
--
ईओ ने पंप ऑपरेटर को हटाकर दूसरे पंप पर तैनाती दी है। वह अभी तक क्यों नहीं गया इसकी जांच करवाई जाएगी। आंबेडकर नगर में कई बार पाइपलाइनों की जांच की जा चुकी है कोई फॉल्ट नहीं मिल पा रहा है। दोबारा प्लंबर भेजकर लाइनें जांच कराई जाएंगी। आशा चक, नगर पंचायत अध्यक्ष