फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Passengers upset due to construction of railway overbridge not starting

Auraiya News: रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू न होने से यात्री परेशान

Sat, 06 Apr 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to construction of railway overbridge not starting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




अछल्दा। यात्रियों के आवागमन के लिए बनने वाले फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य दो माह पहले रोका गया था। इसे बाजार की तरफ जाने के लिए अभी तक चालू नहीं कराया जा सका है। इस कारण यात्रियों को लाइन पार करने के लिए जान जोखिम में डालना पड़ रहा है।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा था। 24 फरवरी को ब्रिज से यात्रियों के निकलते समय पटिया टूटकर नीचे गिर गई थी। इस पर अधीक्षण अभियंता के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुल को यात्रियों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद 22 मार्च को रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सहूलियत के लिए प्लेटफार्म नंबर एक व दो से प्लेटफार्म नंबर तीन व चार तक आने-जाने के लिए ब्रिज को यात्रियों के लिए प्रारंभ करा दिया गया था, लेकिन बाजार की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए पुल अभी भी बंद है। इससे यात्री जान जोखिम में डालकर लाइन पार कर स्टेशन के बाहर निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन संपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फुट ओवरब्रिज के लिए बनाई गई पटिया मानक विहीन थी। इससे रेलवे के ठेकेदार का ठेका निरस्त कर दिया गया है। बताया कि दूसरे ठेकेदार से पुल की मरम्मत का कार्य करवाने के लिए ठेका दे दिया गया है। जल्द ही नई पटिया बनाने के बाद पुल को मरम्मत कर प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed