फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Parul Mishra and Vipin Sachdeva created a sensation with their songs

Auraiya News: पारुल मिश्रा व विपिन सचदेवा ने गानों से बिखेरा जलवा

Wed, 06 Mar 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Parul Mishra and Vipin Sachdeva created a sensation with their songs
औरैया। नुमाइश मैदान में आयोजित औरैया महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार रात पार्श्व गायक व सारेगामापा फेम पारुल मिश्रा व बालीवुड प्लेबैक सिंगर विपिन सचदेवा ने जोरदार प्रस्तुति देकर युवाओं का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

विपिन सचदेवा ने पहली प्रस्तुति में दीवाना हुआ बादल ली प्यार ने अंगड़ाई....। वहीं पारुल मिश्रा ने यूं तो प्रेमी पचहत्तर हमारे, ये चांद सा रोशन चेहरा जुल्फों का रंग सुनहरा.....। समेत कई गानों से रात में समां बांधा। छुप गए सारे नजारे वाह क्या बात हो गई।
विज्ञापन


हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ रही। जो जहां रहा वहीं थिरकता नजर आया। रात जश्न में लोग डूबे नजर आए।
रामायण नाटिका की प्रस्तुति ने प्रस्तुति ने मोहा मन
महोत्सव में राम की शक्ति पूजा नृत्य नाटिका में वत्सल छाया ट्रस्ट चंडीगढ़ की ओर से कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से रामायण पर नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर बिना बोले ही सीता हरण, सीता की खोज, लंका दहन, राम-रावण युद्ध व अयोध्या वापसी की प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम देखने के लिए काफी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर शाम होते ही जमा होने लगे। इस दौरान देर शाम तक चले नृत्य नाटिका देखने को अच्छी खासी श्रोताओं की भीड़ जमा रही। इससे पूर्व दोपहर में लोकल स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति आयोजित की गई। मंचीय कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक विभाग की ओर से पंजीकृत ग्रुप मोरबी नंदन म्यूजिकल ग्रुप की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने किया। इस दौरान ग्रुप की संचालिका सभासद विनोद कुमार यादव की पत्नी मोना यादव के दिशा निर्देशन में गायिका सोनी यादव, सोनू निराला व अंशिका यादव ने एक के बाद एक भजन सुनाकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed