फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Opportunity for players from secondary schools in sports

Auraiya News: खेलकूद में माध्यमिक स्कूलों के खिलाड़ियों को मौका

Thu, 16 Jul 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 16 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for players from secondary schools in sports
औरैया। माध्यमिक विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं के लिए आगे बढ़ने का रास्ता तैयार हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों के बीच मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जुलाई में शुरू होकर 31 अगस्त तक विभिन्न खेलों की ब्लॉक, जिला और मंडल स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को खेल प्रतिभाओं की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए स्कूलों के बच्चों को आयु वर्ग के अनुसार सूचीबद्ध किया जा रहा है। वहीं प्रतियोगिताओं के लिए मैदानों का निर्धारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्रीड़ा विभाग के सहयोग से खेलों के आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द तिथियां बताई जाएंगी। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि शासन स्तर से खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश जारी किए गए हैं। खिलाड़ियों को सूचीबद्ध करते हुए मैदानों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इन खेलों में ले सकेंगे हिस्सा
मंडलीय प्रतियोगिताओं में हॉकी, वाटर पोलो, तैराकी, डाइविंग, तीरंदाजी, कराटे, शूटिंग, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, फ्री स्टाइल कुश्ती, ग्रीको रोमन कुश्ती, जूडो, बास्केटबॉल और मलखंभ सहित कई खेल शामिल हैं। इसके अलावा भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, कलरीपट्टू, बॉक्सिंग, वुशू, कुराश, सेपक टकरा, गतका, थांगता, योगासन, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed