फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Online registration for students of classes 9 and 11 started in auraiya

औरैयाः कक्षा नौ व 11 के छात्रों का आनलाइन पंजीकरण शुरु

Sun, 12 Jul 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Online registration for students of classes 9 and 11 started in auraiya
औरैया। यूपी बोर्ड ने ने मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2020-21 के कक्षा नौ व 11 के छात्रों के पंजीकरण की समय सारिणी जारी कर दी गई है। पंजीकरण बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी.ईडीयू.इन पर ऑनलाइन होंगे। पंजीकरण की सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर 25 अगस्त तक अपलोड करनी है।
विज्ञापन

डीआईओएस हृदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार कक्षा नौ व 10 के छात्रों के प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कक्षा नौ एवं 11 में अध्ययनरत छात्रों के पंजीकरण शुल्क पचास रुपये प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में एक मुश्त जमा करने एवं जमा किए गए पंजीकरण शुल्क की सूचना और छात्रों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर 25 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड करना है।
विज्ञापन

इसके अलावा वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त कर प्रधानाचार्य द्वारा उनके विवरणों की जांच 26 अगस्त से पांच सितंबर तक करें। ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरण में जांच के बाद यदि किसी प्रकार का संशोधन करना है तो उसे विद्यालय के प्रधानाचार्य छह से 20 सितंबर तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य द्वारा पंजीकृत छात्रों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोष पत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने की तिथि बोर्ड ने 30 सितंबर निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed