फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Old man dies during treatment in private hospital, uproar by family members

Auraiya News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, परिजनों का हंगामा

Mon, 10 Feb 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 10 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Old man dies during treatment in private hospital, uproar by family members
औरैया। मंडी समिति के सामने एक निजी अस्पताल में रविवार की देर रात लगभग 10:30 बजे इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मरीज के परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मरीज के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी। अछल्दा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी महेश चंद्र (65) को उनके परिजनों ने मंडी समिति के सामने एक स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार की दोपहर भर्ती कराया था।
विज्ञापन

महेश चंद्र के पुत्र अभिषेक कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि पिता को अस्पताल में भर्ती के दौरान डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कहते हुए इलाज शुरू किया था। देर रात को गलत इलाज के कारण महेश चंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद कर्मचारी और डॉक्टर बिना कुछ बताए भागने लगे। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। इससे पहले कि आक्रोशित ग्रामीण कुछ कर पाते कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया।
अभिषेक कुमार ने बताया कि पिता के पेट में पथरी थी। गलत इलाज के चलते महेश चंद्र की मौत हुई है। डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मरीज के पुत्र ने तहरीर दी है। मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर घटना के बाद सोमवार को अस्पताल बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed