{"_id":"c9d554e9ef76fbc70636df73de070201","slug":"ntpc-distributed-solar-lanterns-talented-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी ने मेधावी बच्चों को बांटी सोलर लालटेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी ने मेधावी बच्चों को बांटी सोलर लालटेन
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी ने सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेधावी बच्चों को सोलर लालटेन का वितरण किया। महाप्रबंधक रामकृष्ण पाल ने सौर्य ऊर्जा का व्यापक उपयोग करने का आह्वान किया। एनटीपीसी के सहयोग से इलेक्ट्रिकल एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण पाने वाले युवकों को इलेक्ट्रिकल एवं कंप्यूटर किट के साथ प्रमाणपत्र बांटे गए।
विज्ञापन
एनटीपीसी महाप्रबंधक रामकृष्ण पाल ने कहा कि एनटीपीसी औरैया परियोजना से प्रभावित गांव एवं विद्यालय के बच्चों के उत्थान एवं जीवन स्तर सुधारने को परियोजना प्रबंधन प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवकों से स्वावलंबी बनकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने कक्षा आठ से लेकर 11 तक के 32 मेधावी छात्र- छात्राओं ने सोलर लालटेन वितरित कीं। परियोजना प्रभावित गांवों के 25 युवकों को इलेक्ट्रिकल प्रशिक्षण दिलाकर इलेक्ट्रिकल किट एवं 25 युवक - युवतियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण करा कंप्यूटर किट एवं प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर जागृति महिला मंडल अध्यक्ष मधुमिता पाल, एजीएम देवेंद्र सिंह, मानव संसाधन प्रमुख पी श्रीधर विद्यालयों के प्राचार्य एवं विभिन्न ग्रामों के प्रधान मौजूद रहे।