फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notice to the head and secretary of four gram panchayats

चार ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव को नोटिस

Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notice to the head and secretary of four gram panchayats
फोटो 22 एयूआरपी -04 - बंद पड़ा शौचालय व टूटा पड़े फर्श का निरीक्षण करते डीपीआरओ संदीप वर्मा। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। बुधवार को डीपीआरओ ने ऐरवाकटरा ब्लाक की चार पंचायतों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ संदीप वर्मा ने बुधवार को ऐरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत एरवाटिकुर का निरीक्षण किया। यहां सामुदायिक शौचालय बंद मिला। केयर टेकर की नियुक्ति न होने की जानकारी मिली। शौचालय के गड्ढे भी दुरुस्त नहीं मिले।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नगला वैश्य में पंचायत भवन परिसर में गंदगी मिली। निर्देशों के बाद भी फर्नीचर, कंप्यूटर आदि सामग्री नहीं खरीदी गई। ग्राम पंचायत दोबामाफी के पंचायत भवन के मीटिंग हाल में मौरंग, गिट्टी और सीमेंट आदि सामग्री पड़ी मिली। पंचायत भवन के कमरों में सीएफएल, पंखे आदि की व्यवस्था नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन के शौचालय का निर्माण भी अधूरा है। पंचायत भवन के लिए कंप्यूटर, फर्नीचर आदि नहीं खरीदा गया। ग्राम पंचायत शेखूपुर में सामुदायिक शौचालय की टोटियां टूटीं मिलीं। खामियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रधानों और पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ ने बताया कि अधूरे काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं, हीलाहवाली पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed