फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   notice to school management

स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी -

Wed, 07 Apr 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
notice to school management
औरैया। छात्राओं को कड़ी धूप में बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में जनक दुलारी बालिका इंटर कॉलेज कमेटी को डीआईओएस ने नोटिस जारी किया है। प्रधानाचार्या को सख्त चेतावनी जारी कर छात्राओं के बैठने के उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि शीघ्र व्यवस्था न कराए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बनारसीदास में सरकारी जमीन पर बने सपा एमएलसी कमलेश पाठक के स्कूल जनक दुलारी बालिका इंटर कॉलेज के चार कमरों को प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को ढहा दिया था। कॉलेज में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं तो परीक्षार्थियों को कॉलेज प्रशासन ने जर्जर भवन का हवाला देकर खुले में बैठाकर परीक्षा दिलाई। मंगलवार को 42 डिग्री तापमान के बीच धूप में छात्राओं ने परीक्षा दी थी। डीआईओएस ने मामले को संज्ञान में लिया और बुधवार को कॉलेज की प्रधानाचार्या/प्रबंधक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि भू-माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त किया गया है। ऐसे में कॉलेज का जो भवन सरकारी जमीन पर था उसे प्रशासन ने हटाया। चेतावनी दी गई है कि छात्राओं की सुरक्षा और जानमाल की दृष्टि को देखते हुए किसी अन्य स्थान पर बैठाने की व्यवस्था की जाए। यदि किसी छात्रा के साथ दुर्घटना घटती है, तो इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed