फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   nodel officer and dm goes in mohalla

अपर मुख्य सचिव ने शहर का भ्रमण कर लोगों से की बात

Mon, 17 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
nodel officer and dm goes in mohalla
औरैया। जिले के नोडल अधिकारी/अपर मुख्य सचिव ने सोमवार को शहर के दो मोहल्लों का भ्रमण कर लोगों से कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निगरानी समिति की ओर से किए जा रहे निरीक्षण के बारे में पूछा। निर्देश दिए कि निगरानी समिति प्रतिदिन 100 घरों में जाकर वैक्सीन के लिए लोगों को जागरूक करे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तिलक नगर पहुंचे अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव, ईओ नगर पालिका बलवीर सिंह की मौजूदगी में मोहल्ले के लोगों से निगरानी समिति के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने मोहल्लों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद नोडल अधिकारी ने शहर के मोहल्ला रूहाई पहुंचकर लोगों से पूछा कि टीम जांच करने आ रही हैं या नहीं। नोडल अधिकारी ने कहा कि निगरानी समिति निरीक्षण के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि जिस घर में कोविड के मरीज होम आइसोलेशन में हैं, वहां उनके लिए अलग से कमरा व बाथरूम है कि नहीं। यदि नहीं है तो उन्हें आइसोलेशन सेंटर भिजवाना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक घर में वैक्सीनेशन की सूची तैयार करें। इस बीच डीएम सुनील कुमार वर्मा ने ईओ नगर पालिका परिषद बलवीर सिंह व आरआई मनोज निगोटिया को निर्देशित किया कि वह प्रतिदिन शहर के प्रत्येक वार्ड में सैनिटाइजेशन व फॉगिंग कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों में नहीं हो रहा सैनिटाइजेशन
नोडल अधिकारी को कई जगह लोगों ने गलियों में सैनिटाइजेशन न होने की जानकारी दी। सचिव ने नगर पालिका अधिकारियों को सैनिटाइजेशन और सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed