फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nodal officer will monitor online studies

ऑनलाइन पढ़ाने की नोडल अधिकारी करेंगे मॉनीटरिंग

Wed, 02 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer will monitor online studies
औरैया। कोरोना के चलते छह फरवरी तक विद्यालय बंद हैं। पर, ऑनलाइन कक्षाएं लेकर पाठ्यक्रम पूरा किया जा रहा है। शासन ने अब इन ऑनलाइन कक्षाओं की निगरानी कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा की पाठ्यसामग्री कक्षा और विषय के अनुसार यूट्यूब पर उपलब्ध कराई जा रही है। इस वजह से सभी प्रधानाचार्य विद्यालय बंद रहने की स्थिति में भी ऑनलाइन कक्षाएं चलाएं। उपस्थिति बढ़ाने के लिए दो शिक्षकों की टीम बनाकर कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर जोर दें। कक्षा नौ से 12 तक विद्यार्थियों की पाठ्यसामग्री ई-ज्ञान गंगा यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक विषय पर वीडियो अपलोड है। अब ऑनलाइन कक्षाओं की जनपद ही नहीं मंडल स्तर पर प्रतिदिन निगरानी की जाएगी। नोडल अधिकारी आवंटित 50-50 विद्यालय में किसी भी छात्र-छात्रा से संपर्क कर कक्षा और पढ़ाई के विषय में बात करेंगे। उसी अनुसार जनपद स्तर पर गठित कंट्रोल रूम मॉनीटरिंग सेल को आख्या प्रस्तुत करेंगे। सभी माध्यमिक विद्यालयों को जल्द से जल्द पाठ्यक्रम पूरा कर विभाग को सूचित करने के आदेश दिए गए हैं ताकि फरवरी अंत तक प्रयोगात्मक परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षा की तिथि तय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed