फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   No train left for a quarter of an hour after the dead body was found on the railway track, Shatabdi stood

रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का शव मिलने से पौन घंटे तक नहीं निकली कोई ट्रेन, खड़ी रही शताब्दी

Fri, 01 Nov 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
No train left for a quarter of an hour after the dead body was found on the railway track, Shatabdi stood
दिबियापुर (औरैया)। अछल्दा-पाता रेलवे स्टेशनों के बीच अप रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। शव हटने तक पीछे आ रही ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गईं। लगभग पौन घंटे तक ट्रैक से कोई भी ट्रेन नहीं निकली। जबकि शताब्दी समेत अन्य ट्रेनें पाता एवं फफूंद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे अप 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस के ड्राइवर ने अछल्दा रेलवे स्टेशन पर सूचना दी कि पाता एवं अछल्दा रेलवे स्टेशनों के मध्य अप ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। नियमानुसार जब तक ट्रैक से शव हट नहीं जाता, तब तक किसी ट्रेन को उस ट्रैक से निकाला नहीं जाता। इसलिए पीडब्ल्यूआई विभाग के कर्मियों एवं आरपीएफ ने शव की तलाश शुरू कर दी है। काफी देर तक शव की तलाश करने के बाद शव खंभा संख्या 1115/09 पर मिला। पीडब्ल्यूआई विभाग के कर्मियों ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया।
विज्ञापन

अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शाम 6 बजकर 18 मिनट पर शुरू हो सका। शताब्दी एक्सप्रेस को निकालने के लिए पाता स्टेशन पर लूप लाइन पर खड़ी की गई बिहार नई दिल्ली स्पेशल व कानपुर से टूंडला जाने वाली पैसेंजर पाता होम पर खड़ी रही। साथ ही फफूंद रेलवे स्टेशन पर भी अन्य ट्रेनें खड़ी रहीं। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महानंद एक्सप्रेस के ड्राइवर ने शव पड़े होने की सूचना दी थी। इस पर शव की रेलवे ट्रैक पर तलाश की गई। लगभग 22-25 वर्षीय युवक का शव 1115/09 पर मिला। इसे हटाने के बाद ट्रैक बहाल कर दिया गया। पहली ट्रेन शताब्दी गुजारी गई। शव मिलने की सूचना पर अछल्दा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। किसी ट्रेन से मृतक के गिरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed