{"_id":"63c1a4af598962155659394b","slug":"national-youth-award-winner-neha-honored-on-vivekananda-jayanti-auraiya-news-knp738690756-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता नेहा हुई सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता नेहा हुई सम्मानित
विज्ञापन
दिबियापुर। वर्ष 2021 में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरण प्रेमी नेहा कुशवाहा को स्वामी विवेकानंद जयंती पर लखनऊ में सम्मानित किया गया। पूर्वजों की याद में पौध रोपण अभियान के माध्यम से नेहा पर्यावरण के प्रति योगदान दे रही हैं।
स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव एवं युवा कल्याण विभाग के महानिदेशक नवनीत सहगल तथा उपनिदेशक सीपी सिंह की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में नेहा कुशवाहा को सम्मानित किया गया।
नेहा के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करके पहचान बनाने वाले सभी राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित युवाओं को परिचय पत्र भी प्रदान किए गए। कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित हो रहे 26 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के शुभारंभ के अवसर पर शाम चार बजे से 5:15 बजे तक प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन
नेहा के अनुसार राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजीत कुशवाहा एवं महासचिव रोहित कश्यप की संयुक्त पहल पर युवा कल्याण विभाग के उपनिदेशक सीपी सिंह ने परिचय पत्र दिए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। नेहा के अनुसार पहचानपत्र मिलने से सभी यूथ अवार्डीज को न सिर्फ एक नई पहचान मिलेगी, बल्कि आत्म सम्मान भी बढ़ेगा।