फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Namrata tops in mehndi competition and Anshika tops in Rakhi.

Auraiya News: मेहंदी प्रतियोगिता में नम्रता व राखी में अंशिका अव्वल

Wed, 30 Aug 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Namrata tops in mehndi competition and Anshika tops in Rakhi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन मनाया गया। छात्र छात्राओं ने राखी बनाओ एवं मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में अलग अलग वर्गों में नम्रता, सोनी एवं आराध्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। राखी प्रतियोगता में अंशिका और अनन्या ने पहला स्थान प्राप्त किया।

आयोजित कार्यक्रम में आचार्या गार्गी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का दिखाता है। छात्रा अदिति यादव एवं सिव्या सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने काव्य पाठ करते हुए रक्षा बंधन पर्व के महत्व को बताया। यहां राखी बनाओ और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में नम्रता को प्रथम, खुशी को द्वितीय, मीनाक्षी को तृतीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग में सोनी राजपूत प्रथम, अर्पिता द्वितीय, दिव्यांशी एवं वैभव तृतीय स्थान पर रहे। शिशु मंदिर से आराध्या प्रथम एवं आर्या द्वितीय स्थान पर आईं। राखी प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, सिद्धि द्वितीय, अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। शिशु मंदिर से अनन्या प्रथम, आर्या द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका आचार्य उत्कर्ष पोरवाल, आचार्या दीक्षा तिवारी, सीमा तिवारी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ककराही बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। छात्रा काव्या ने मां सरस्वती के चित्र पर रक्षासूत्र बांधने के बाद शिक्षकों एवं छात्रों को रक्षासूत्र बांधे। प्रधानाचार्य राजीव अग्निहोत्री, आचार्य जयनारायण, अरविंद, करतार सिंह, भूपेंद्र, छवि, रिया, प्रिया, कीर्ति, अनामिका आदि मौजूद रहे।



फोटो-24- डीएम नेहा प्रकाश को रक्षासूत्र बांधतीं छात्राएं। संवाद


डीएम और एसपी की कलाइयों में बांधी राखी

दिबियापुर। रक्षाबंधन पर्व पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर की छात्राओं ने जिला अधिकारी नेहा प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कार्यालय में पहुंचकर उनकी कलाइयों में रक्षासूत्र बांधे। साथ में विद्यालय के शिक्षक आचार्य राजीव चतुर्वेदी व शिक्षिका आचार्य जिज्ञासा मौजूद रहीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने त्योहार की बधाई देते हुए छात्राओं को बेहतर ढंग से पढ़ाई की तैयारी कर स्कूल का नाम रोशन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article