फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mourning at home over Pawan's death; his ailing mother learned the truth about her son's passing during the night.

Auraiya News: पवन की मौत से घर में मातम, बीमार मां को रात में पता चला बेटे के जाने का सच

Tue, 08 Sep 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 08 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mourning at home over Pawan's death; his ailing mother learned the truth about her son's passing during the night.
पवन। फाइल फोटो
दिबियापुर। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पीजी के रूप में इस्तेमाल की जा रही एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों में एक दिबियापुर कस्बा के मोहल्ला बाबू दयाराम, कैलाश बाग निवासी 18 वर्षीय पवन भी शामिल है। जैसे ही रविवार शाम पवन की मौत की खबर घर पहुंची, परिजन में कोहराम मच गया। देर शाम पिता विशंभर नाथ शव लेकर घर पहुंचे तब, मां को पता चला कि इकलौता बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन

पवन परिवार में चार बहनों का इकलौता भाई था। उसने हाल ही में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद 20 जुलाई को ही उसका दिल्ली में बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिला हुआ था। उसकी बड़ी बहन प्रियांशी भी एक साल पहले पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली गई थी।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पवन हाल ही में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने घर आया था। इसके बाद जन्माष्टमी मनाने के बाद वह वापस दिल्ली गया था। किसे मालूम था कि खुशियों के बीच घर से निकला पवन अब कभी नहीं लौटेगा। इस हादसे के बाद से पूरे मोहल्ले और इलाके में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रिश्तेदार में लगने वाले भाई को मिली सबसे पहले सूचना
पवन के एक रिश्तेदार भाई विजय दिल्ली यूनिवर्सिटी के नार्थ कैंपस में रहकर पढ़ाई करते हैं। विजय ने बताया कि वह भाषा का कोर्स कर रहे हैं। घटना की जानकारी उन्हें मिली तो सबसे पहले सत्य निकेतन इलाके में पहुंचे थे। वहां धूल के गुबार और हर तरफ चीत्कार मची थी। सभी लोग एक-दूसरे को फोन कर घटना की जानकारी दे रहे थे। देर रात ही पवन के चिकित्सक पिता विश्वंभर नाथ भी पहुंच गए थे।

--
लड़के को बड़ा अधिकारी बनाने का था सपना
विश्वंभर ने अपने इकलौते बेटे पवन को अच्छी शिक्षा के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के लिए भेजा था। उन्हें उम्मीद थी कि वहां से पढ़ाई करने के बाद जब बच्चा निकलेगा तो वह बड़ा अधिकारी बनेगा लेकिन उनकी यह आस पवन की जिंदगी के साथ ही खत्म हो गई।

पवन। फाइल फोटो

पवन। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed