{"_id":"68224325da070a0a9e0a6a74","slug":"mother-dies-in-truck-collision-two-daughters-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125798-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रक की टक्कर से मां की मौत, दो बेटियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रक की टक्कर से मां की मौत, दो बेटियां घायल
Tue, 13 May 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 13 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
शालिनी फाइल फोटो।
- फोटो : शालिनी फाइल फोटो।
अजीतमल (औरैया)। सोमवार देर शाम को एक ट्रक की टक्कर से मां की मौत हो गई। हादसे में उसकी दो बेटियां घायल हो गईं। मां बेटियां के साथ अपनी बहन के घर से पैदल अजीतमल जा रही थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
हादसा इटावा-कानपुर हाईवे पर लालपुर के पास हुआ। कस्बा के मोहल्ला विद्यानगर निवासी संजू अवस्थी ट्रक चालक हैं। वह ट्रक चलाने गया था। उनकी पत्नी शालिनी (38), बेटी दीक्षा (15) व गौरी (10) के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के करमपर में अपनी बहन शोभा के यहां पिछले चार महीने से रह रही थीं।
सोमवार को शालिनी ने अपने पति से घर आने के लिए किराए के रुपये मांगे, लेकिन पति ने पैसे दिए नहीं। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। इससे नाराज होकर शालिनी अपनी दोनों बेटियों के साथ पैदल ही अजीतमल अपने घर के लिए निकल पड़ीं।
विज्ञापन
मां और बेटियां कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव के फायर स्टेशन के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आए ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बेटियां भी चपेट में आ गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया।
बेटी दीक्षा व गौरी को मामूली चोटेंं आई हैं। थाने के एसएसआई अमर बहादुर ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।