फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   More complaints about ration card cut

राशन कार्ड काटे जाने की शिकायतें ज्यादा

Sat, 12 Dec 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
More complaints about ration card cut
11एयूआरपी20- राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने लोगों की शिकायतें सुनीं। - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने शुक्रवार को बिधूना के लोक निर्माण भवन में जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं। राजस्व, विद्युत, पुलिस और राशन कार्ड काटे जाने संबंधित 35 शिकायतों में से 25 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। अन्य शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के लिए अधिकारियों से कहा।
विज्ञापन

सबसे अधिक शिकायतें राशन कार्ड काटे जाने को लेकर हुई। राष्ट्रीय परिवार योजना के तहत मिलने वाले 30 हजार रुपये का मामला भी उठा। बिधूना, एरवाकटरा, सहार ब्लॉक में 93 लोगों के फर्जी तरीके से रुपये निकाले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया। इस पर राज्यसभा सांसद ने नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने एक शिकायत रजिस्टर भी बनवाया है जिसमें शिकायतकर्ता का नाम, संबंधित शिकायत और उसका मोबाइल नंबर दर्ज किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम राशिद अली खान, सीओ मुकेश प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव आदि रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, अनिल शुक्ला, विधानसभा क्षेत्र के संयोजक अमित मिश्रा, जिला महामंत्री ऋषि पांडेय, आदर्श मिश्रा, सत्यम त्रिवेदी, बिधूना मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, लाल सिंह सेंगर, योगेश तिवारी, सोनू मिश्रा, बन्टूराव, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed